गूगल की नई पहल: Earbuds से ही जानें अपनी हृदय गति

गूगल ने हेडफोन और ईयरबड्स के माध्यम से हृदय गति जांचने की नई तकनीक विकसित की है।

वायरलेस ईयरबड्स और हेडफोन का उपयोग आजकल तेजी से बढ़ रहा है।

गूगल के वैज्ञानिकों ने ऑडियोप्लेथिस्मोग्राफी (एपीजी) का प्रयोग करके इस तकनीक का सफल परीक्षण किया है।

इस तकनीक में उल्ट्रासोनिक तकनीक की सहायता से हृदय गति को मापा जाता है।

गूगल के वैज्ञानिकों ने 153 प्रतिभागियों पर तकनीक का परीक्षण किया।

गूगल के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, इस तकनीक से हियरेबल्स में शारीरिक स्थिति की जाँच की सहायता ली जा सकती है।

एक साधारण सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद, Earbuds और Headphone अब हृदय गति की जानकारी प्रदान करेंगे।